लखीमपुर खीरी अपडेट: मृतक के परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, रखी शर्त... पहले मिले पीएम रिपोर्ट और आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर की प्रति

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुए किसानों की मौत को लेकर माहौल गरम है। मृतकों में शामिल 19 वर्षीय किसान लवप्रीत सिंह के परिवारवालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मन कर दिया है। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें शव परीक्षण रिपोर्ट और आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर की प्रति नहीं दी जाती, तब तक वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

लवप्रीत के पिता ने कहा, “मेरे बेटे को एक कार के नीचे कुचल दिया गया था। उन्होंने जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रशासन इसे छिपाने की कोशिश कर रहा है।”

लवप्रीत की दो बहनों ने रविवार से अपने इकलौते भाई के शव को कांच के ताबूत में रखकर शोक मनाया। वह यह कहकर घर से निकला था कि वह अच्छे काम के लिए बाहर जा रहा है।

लवप्रीत के पिता ने कहा, “जब वे उसे अस्पताल ले गए, तो उसने फोन किया, मैंने कहा ‘बेटा, आप कैसे हैं’। उसने कहा ‘पापा, मैं ठीक हूं। कृपया जल्दी आओ’। मैंने कहा कि हम अपने रास्ते पर हैं, लेकिन जब हम लखीमपुर खीरी पहुंचे तो उसकी मृत्यु हो गई थी।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।