लखीमपुर खीरी हिंसा: मंत्री के बेटे को रिमांड पर लेगी पुलिस, कल कोर्ट में अर्जी डालेगी पुलिस

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में सात दिन पहले उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों के साथ आठ लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा ‘मोनू’ की शनिवार को गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है। पुलिस अब केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे मोनू को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के प्रयास में है। पुलिस इसको लेकर सोमवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी अर्जी भी डालेगी।

लखीमपुर खीरी क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को लखीमपुर खीरी की एक कोर्ट में आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की रिमांड के लिए एक आवेदन दायर करेगी। पुलिस का प्रयास इस हिंसा के मामले में हकीकत सामने लाने का है। बता दें कि आशीष मिश्रा को कल रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी पुलिस ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की हिरासत लेने के लिए आवेदन किया है। हम प्रयास में हैं कि आशीष को कस्टडी में लेकर तीन अक्टूबर की घटना के बारे में पूछताछ करें। आशीष मिश्रा का नाम प्राथमिकी रिपोर्ट में दर्ज है। जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह लखीमपुर खीरी में चार किसानों को कुचलने वाले वाहनों में से एक में था।

See also  मस्जिद में नमाज पढ़ सकती हैं महिलाएं मगर पुरुष नमाजियों के साथ न बैठें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।