Lakhimpur Violence: तबीयत खराब होने से नहीं पेश हुआ आशीष, मेरा बेटा निर्दोष है, सामने आई गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा की सफाई

लखनऊ। Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा मामले में तलब किए गए केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा शुक्रवार को पुलिस के सामने नहीं पेश हुए। क्राइम ब्रांच ने उनके आवास पर अब दूसरी नोटिस चस्‍पा कर उन्‍हें 9 अक्‍टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच, लखनऊ में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री ने कहा है- जब पुलिस बुलाएगी तब आशीष पेश होंगे। मेरे बेटे को कल नोटिस मिला पर कल उनका स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ था। उन्होंने स्वयं कहा कि मैं कल पेश होकर अपना कथन जांच एजेंसी के सामने दूंगा, वो निर्दोष हैं।

अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके पद से इस्‍तीफा देने की मांग सिर्फ विपक्ष कर रहा है। विपक्ष का तो यही काम है। उन्‍हें कानून व्‍यवस्‍था पर पूरा भरोसा है। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो निष्‍पक्ष जांच करती है। जो भी जांच के दौरान दोषी पाया जाएगा, उसे सजा मिलेगी।

See also  लखीमपुर हिंसा के खिलाफ 18 अक्टूबर को होगा रेल रोको आंदोलन, SKM ने भरी हुंकार

बता दें कि आशीष मिश्रा के खिलाफ बहराइच जिले निवासी जगजीत सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। आशीष के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149 (दंगों से संबंधित), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 338 (किसी शख्स को चोट पहुंचाना जिससे उसकी जान को खतरा हो), 304-ए (लापरवाही से मौत), 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश रचना) के तहत केस दर्ज हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।