पटना/नई दिल्ली। Lalu Prasad Yadav admitted in AIIMS Delhi: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है, उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है। अस्पताल में परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लालू प्रसाद यादव दिल्ली गए थे। दिल्ली जाने के क्रम में लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। लेकिन, आज यह खबर निकलकर सामने आई कि खराब स्वास्थ्य की वजह से लालू यादव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

बता दें कि लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में साल 2022 के दिसंबर महीने में लालू प्रसाद यादव ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया था। इसके बाद से उनकी स्वास्थ्य में काफी सुधार हुई। इसके बाद से वो पटना में ही रह रहे थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।