Lata Mangeshkar Health Critical : लता मंगेशकर की हालत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया, डॉक्टर्स चिंतित

टीआरपी डेस्क। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत में कुछ दिन पहले सुधार हुआ था । लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रख दिया गया है। डॉक्टर्स बारीकी से उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी सेहत को फिर से दुरुस्त बनाने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं।

बता दें कि 92 साल की लता मंगेशकर 8 जनवरी से अस्पताल में हैं जहां निमोनिया होने के बाद भारत रत्न सुर साम्राज्ञी को भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है जो उनके घर लता कुंज से महज 500 मीटर की दूरी पर है। डॉक्टर प्रतीत समदानी उनका इलाज कर रहे हैं जो फेंफड़ों के मामलों में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ही लता जी की हेल्थ का अपडेट दिया है।

पहले हट चुका था वेंटिलेर

28 दिन से अस्पताल में इलाज करा रहीं लता मंगेशकर पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा था। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। माना जा रहा था कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर घर आ जाएंगी लेकिन आज की खबर से उनके फैंस की चिंता को और बढ़ा दिया है। साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी उनकी हालत में जल्दी से सुधार की कामना कर रहे हैं।

निमोनिया को मात दे चुकी हैं

डॉक्टर्स का कहना है कि वो निमोनिया से रिकवर हो गई थीं और उन्होंने आंखें भी खोली थीं। महाराष्ट्र सरकार भी लगातार उनकी हेल्थ पर नजर बनाए हुए है। कोविड 19 के बाद डॉक्टर्स इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि इलाज में किसी तरह की कोई कमी न हो। लेकिन डॉक्टर्स ने उनकी पुरानी बीमारियों को ध्यान में रखकर इस बात की चिंता भी जताई थी कि दवाओं को काम करने में वक्त लग रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।