सिरोही। आज के समय में युवा वर्ग आधुनिक जीवनशैली के कारण सुख सुविधाओं के लिए धन जुटाने में लगा हुआ ।अपने करियर और ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के पीछे भाग रहे हैं वहीं सिरोही जिले के आबू रोड में देशभर से आई चार सौ से ज्यादा युवा बहनों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान में समर्पित हो गईं।

यह समर्पण अपने आप में इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने परमात्मा को साक्षी मानकर शिवलिंग को सात फेरे लगाकर वरमाला पहनाई और अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अब उनका पूरा जीवन मानवता की सेवा में गुजरेगा। इस दौरान उनके माता पिता के साथ रिश्तेदार भी उपस्थित रहे।

इसके लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आबू रोड स्थित डायमंड हॉल में यह भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें खास बात तो यह है कि ये सभी युवा बहनें पढ़ी लिखी हैं। कोई एमए, एमफिल तो कोई सीए है। इसके साथ ही कइयों ने तो लाखों रुपये के पैकेज छोड़कर संयम का पथ अपनाया है।

See also  Chandrayaan-3 : शिव शक्ति प्वाइंट पर हुआ सूर्योदय, फिर काम शुरू करेंगे विक्रम और प्रज्ञान!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।