Operation Sindoor: भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार शाम 6:30 बजे शुरू हुई, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह पहली बार है जब तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वायुसेना के डीजी एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती, और नौसेना के डीजी नेवल ऑपरेशंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद एक साथ इस ऑपरेशन पर ब्रीफिंग दे रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था। भारतीय सेना ने इन हमलों में शामिल ठिकानों की पहचान पहले से ही कर ली थी, और यह कार्रवाई 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।

See also  CG NEWS : कांग्रेस महाधिवेशन समारोह में किया गया बड़ा बदलाव, अब यहां होगी जनसभा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।