चलती ट्रक से जिंदा गायों को फेंका, टायर फटने पर भी 22 km तक गाड़ी दौड़ाते रहे गौ तस्कर

टीआरपी डेस्क। गुरुग्राम पुलिस ने 22 किलोमीटर तक पीछा करके 5 गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। ये सभी आरोपित एक ट्रक में सवार थे पुलिस ने लगातार रोकने की कोशिश की पर वो भागते रहे।

गौ तस्करों ने पुलिस की गाड़ियों के आगे चलती ट्रक से गायों को भी गिराया। ऐसा वो पुलिस की गाड़ी को पलट देने के लिए कर रहे थे। सभी आरोपित मेवात के नूँह इलाके के निवासी हैं। यह घटना 8-9 अप्रैल (शनिवार) रात की है। इस गिरफ्तारी में बजरंग दल और गौ रक्षकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

बता दें कि गायों से भरी एक गाड़ी का जब गौ रक्षक पीछा कर रहे थे तो उस दौरान अपने आप को बचाने के लिए गौ तस्करों ने कुछ इसी तरह का आतंक गुरुग्राम में फैलाया। दिल्ली बॉर्डर से जब एक गाड़ी गुरुग्राम में घुसी तो तुरंत ही गौ रक्षकों ने अपनी गाड़ियां उनके पीछे लगा दीं और उनकी गाड़ी का एक टायर पंचर कर दिया लेकिन बेफिक्र गौ तस्कर बिना टायर के ही अपनी गाड़ी को दौड़ाने लगे और चलती हुई गाड़ी से ही जिंदा गायों को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया।

See also  Sudha Murthy: पद्मश्री सुधा मूर्ति ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ

करीब 22 किलोमीटर तक इसी तरह ये गौ तस्कर भागते रहे और चिंगारी छोड़ती हुई अपनी गाड़ी को इसी तरह सड़कों पर दौड़ाते रहे। 22 किलोमीटर पीछा करने के बाद 3 गौ तस्करों को सोहना रोड़ पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया जबकि दो गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे ।

ऐसा पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम में गौ तस्करों ने इस तरह का आतंक फैलाया हो इससे पहले भी कई बार गौ तस्करों ने गौ रक्षकों पर हमला किया है और इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। हरियाणा सरकार ने गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाया हुआ है, गौ सेवा आयोग बनाया हुआ है फिर भी इस तरह के अपराध लगातार बढ़ते रही जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।