लोकसभा चुनाव 2024: टास्क फोर्स कमेटी का हुआ गठन, कांग्रेस के नेशनल प्लान में प्रियंका की एंट्री

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा टास्क फोर्स का गठन कर लिया गया है। साथ ही 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) भी बनाई है।

कांग्रेस की PAC में सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनन्द शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

अगर 2024 चुनाव के लिए बनाए गए टास्क फोर्स के सदस्यों पर नजर डालें तो इसमें पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कनगोलु का नाम है।

भारत जोड़ो यात्रा से मजबूत होगी कांग्रेस

सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा में कई बड़ें चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को शामिल किया गया है।

See also  सेंट्रल GST के दो अफसर सस्पेंड : कारोबारियों से लाखों रुपयों की वसूली का मामला, वित्त मंत्री चौधरी की पहल पर हुई कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।