Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अब रोहन गुप्ता ने अब पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक पत्र में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

गुजरात कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने संचार विभाग से जुड़े एक पार्टी नेता पर ‘लगातार अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी है।

अपने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए चिट्ठी में लिखा है ‘मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है। अब व्यक्तिगत संकट के समय में मुझे यह (इस्तीफा) निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।’

See also  धर्मांतरण कानून,भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

रोहन गुप्ता ने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा ‘मैंने पिछले तीन दिन अपने पिता के साथ बिताए, वह गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से जूझ रहे हैं। इस दौरान मुझे वास्तव में उनके दृष्टिकोण को समझने में मदद मिली। उन्होंने पिछले 40 वर्षों में उनके साथ हुए विश्वासघात का वर्णन किया और बताया कि कैसे नेता अपने बुरे कामों के बावजूद बच निकले। उन घटनाओं के घाव अभी भी ठीक नहीं हुए हैं जिन्हें मैं उनके आंसुओं में देख सकता था।’

रोहन ने आगे कहा कि वह पिछले दो वर्षों से मानसिक आघात से गुजरा हूं, उसे पूरे परिवार ने देखा है, जो संचार विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता के कारण हुआ था। मेरे पिता मेरे साथ वही सब घटित होने की कल्पना कर सकते थे जो मैं नहीं कर सकता था। उन्होंने इसे सहन किया और अंततः अपना स्वास्थ्य खराब कर लिया और बायपास सर्जरी करा ली, जो वह कभी नहीं चाहते थे कि मैं ऐसा करूं।

See also  Delhi Loksabha Result: दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर भाजपा आगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।