टीआरपी डेस्क। विराट कोहली की RCB ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल की ट्रॉफी उठा ही ली। अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया।

एक तरफ देशभर में रात से ही जश्न मनाया जा रहा है। वहीं पर दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने लिखा जीत के लिए पेशेंस जरूरी है।

इस सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस ने आगे लिखा कि देखो 18 साल वेट किया… और तुम अभी से कार, बाइक चलाने के लिए जिद्द करते हो पापा-मम्मी से। दरअसल पुलिस ने यह पोस्ट लोगों में ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए किया था।

गौरतलब है कि कोहली ने फाइनल मैच में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। विराट ने शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम की पारी को संभाला। वहीं, आरसीबी के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स को 184 रन पर ही रोक दिया। इस खिताबी मैच में मिली जीत के बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया।

See also  यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए- स्वाति मालीवाल

इस टीम ने सपने को पूरा किया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। हमने पिछले 2.5 महीनों की जर्नी का भरपूर आनंद लिया है। यह आरसीबी के फैंस के लिए है जिन्होंने बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा। यह सभी सालों के दिल टूटने और निराशा के लिए है। यह इस टीम के लिए खेलते हुए मैदान पर किए गए हर कोशिश के लिए है। जहां तक ​​आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है आपने मुझे अपने दोस्त को उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल तक इंतजार कराया, लेकिन यह इंतजार के लायक है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।