भोपाल: बजट सत्र में शामिल होने भाजपा विधायक तीन बसों में बैठकर मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए निकले। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ नेता इनके साथ मौजूद रहे। बसों के आगे-पीछे नेता कार से चलते रहे।

विधानसभा के अंदर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को प्रवेश दिया गया, बाहरी गेट से ही जांच हो रही है। बिना आधार या पैनकार्ड और विधानसभा प्रवेश पत्र के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा। मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच देर रात सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने के बाद बोले, विधानसभा में स्पीकर तय करेंगे कि आज Floor Test होगा या नहीं, इस बयान के बाद सस्पेंस बना हुआ है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।