TRP डेस्क : महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड ने SSC (Secondary School Certificate) और HSC (Higher Secondary Certificate) सिद्धांत परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। बोर्ड परीक्षा में छात्रों को 70, 80 और 100 अंकों के प्रश्न पत्र के लिए 30 मिनट और 40, 50 और 60 अंकों के प्रश्न पत्रों के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके पीछे का कारण यह है कि विगत लम्बे समय से ऑनलाइन कक्षाएँ चलने के कारण छात्रों के लिखने की गति बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई है। और सभी छात्र सामान्य लेखन गति पर वापस लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

स्टेट बोर्ड के चेयरपर्सन ने बताया कि “चूंकि छात्र लम्बे समय से ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं, उनकी जल्दी लिखने की आदत छूट गयी है। स्कूलों से मिले फीडबैक के आधार पर बोर्ड ने पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। स्कूलों के फिर से खुलने के बाद, कई छात्रों को पर्याप्त गति और सटीकता के साथ लिखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।”

10:30 बजे शुरु होंगी परीक्षाएं

हर वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 11 बजे शुरु होती थीं पर इस साल अतिरिक्त समय दिए जाने के कारण 11 बजे बजाय परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी। बोर्ड के द्वारा मंगलवार को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।