टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तबीयत खराब होने के चलते उनके आज (17 फरवरी) के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आज उन्हें पुणे में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे इनमें शिरकत नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि रविवार को अजित पवार ने ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ (GBS) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को अधपका चिकन न खाने की सलाह दी थी। उन्होंने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट किया था कि इस बीमारी को लेकर मुर्गी पालन से कोई सीधा खतरा नहीं है और मुर्गियों को मारने की जरूरत नहीं है।

GBS पर दी थी सावधानी बरतने की सलाह

अजित पवार ने कहा कि पुणे के खड़कवासला बांध क्षेत्र में जीबीएस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसे कुछ लोग दूषित पानी से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ इसे चिकन खाने से जोड़ रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा के बाद यह स्पष्ट किया गया कि लोगों को बस अपने भोजन को अच्छी तरह से पकाकर खाना चाहिए ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

See also  PM Modi Canada Visit: भारत-कनाडा रिश्तों में नई शुरुआत, फिर से होंगे उच्चायुक्त तैनात

जीबीएस संक्रमण दूषित पानी और ‘कैंपिलोबैक्टर जेजुनी बैक्टीरिया’ वाले भोजन से फैल सकता है। पवार ने कहा कि डॉक्टर भी लोगों को अच्छी तरह से पका हुआ भोजन खाने की सलाह देते हैं। फिलहाल, राज्य में जीबीएस के कुल संदिग्ध और पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 208 हो गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।