सीएम केजरीवाल के प्रयास से दिल्ली में महिला मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत

नई दिल्ली। सीएम अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी स्वास्थ्य की चिंता करते हुए दिल्ली में महिला मोहल्ला क्लिनिक की शुरुवात की है। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से महिलाएं अब निर्भीक होकर घर के समीप ही मोहल्ला क्लिनिक में जाकर अपना इलाज करा सकती हैं।

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आज  महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करने का ऐलान किया। जिसमें महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच, दवाइयां व टेस्ट मुफ्त उपलब्ध होंगी।
 केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी है।  आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है. सरकार महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करने जा रही है जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच, दवाइयां व टेस्ट मुफ्त उपलब्ध होंगे। 

See also  China travel ban: कोरोना के बाद चीन पर फिर लगेगा यात्रा प्रतिबंध, सांस संबंधी बीमारियों को लेकर WHO ने दुनिया को चेताया