टीआरपी डेस्क। श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत बड़ी कार्रवाई की हैं। जवानों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए। ये आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में संलिप्त होने की आशंका से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी TRF (द रेज़िस्टेंस फ्रंट) के सदस्य थे।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम, जिसमें सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल थीं, ने पहले से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान इन आतंकियों का पता लगाया। मुठभेड़ के दौरान तीनों आतंकवादी मार गिराए गए, और इस सफलता को सेना की चिनार कॉर्प्स द्वारा नेतृत्व किया गया।

दाछीगाम वन क्षेत्र, जो पहले से ही TRF का मुख्य ठिकाना माना जाता है। यहां आज, सोमवार को अचानक गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और ऑपरेशन तेज कर दिया। इस क्षेत्र में छिपे हुए अन्य आतंकवादियों के होने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अभी भी जांच में लगी हुई हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

See also  BJP में शामिल हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे, BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।