मुंबई। Vistara Airlines की फ्लाइट में ‘प्लैन हाईजैक’ की साजिश रचने वाले शक्ख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । उसे उड़ान चालक दल के सदस्यों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। इस शख्स की पहचान रितेश संजयकुमार जुनेजा के रूप में हुई है, जो विस्तारा की उड़ान में सवार था। चालक दल के सदस्यों की शिकायत के बाद इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, यह व्यक्ति कथित तौर पर ‘प्लैन हाईजैक’ के बारे में फोन पर किसी से बात कर रहा था। उड़ान और यह किस मार्ग से हुई, इसके बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के मुताबिक, विमान में सवार क्रू मेंबर्स ने उस शख्स को फोन पर ‘हाईजैकिंग’ के बारे में बात करते हुए सुना।

पूछताछ करने पर यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। मुंबई की सहार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (उन अपराधों से संबंधित जो दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं) और 505(2)  के तहत मामला दर्ज किया है और मामले में आगे की जांच कर रही है। 

See also  सुप्रीम कोर्ट ने सेना भर्ती के लिए केंद्र की योजना पर लगाई मुहर, अग्निपथ की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।