टीआरपी डेस्क। एक व्यक्ति ने अपने अंतिम संस्कार के लिए जेब में 10 हजार रुपये रखकर खुदकुशी कर ली। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसके बाद यह माजरा समझ में आया।

दरअसल हरिद्वार में शनिवार सुबह वीआईपी घाट के समीप एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। घटना की सूचना पाकर रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। केवल एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट में यह भी निर्देश दिया गया था कि उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये घाट पर मौजूद बाबा को दे दिए जाएं, ताकि उनका अंतिम संस्कार कराया जा सके।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने कहा कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और उसकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के लोगों और CCTV फुटेज की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

See also  Delhi End-of-life vehicles policy: पब्लिक प्रेशर में दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर ईंधन बैन रुका, बैकफुट पर सरकार

पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के परिवार और परिचितों से भी पूछताछ की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।