टीआरपी डेस्क। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर से राऊज एवेन्यू कोर्ट ने झटका दिया है। आज यानी 30 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला दे दिया। आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI को मिली न्यायिक हिरासत खत्म हुई जिसे कोर्ट ने और भी बढ़ा दिया।

इस मामले में हुए थे गिरफ्तार?

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। और तभी से सिसोदिया जेल में हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट के सामने उनकी कई बार पेशी भी हुई है मगर उन्हें अब तक राहत नहीं मिली। कोर्ट हमेशा उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा देता है। इस बार राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरात को 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

दिल्ली CM अंतरिम जमानत पर हैं बाहर

दिल्ली शराब नीति के मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया गया था। मगर वो अभी अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। कोर्ट ने उन्हें 21 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी। चुनाव में प्रचार करने के लिए केजरीवाल को मिली यह अंतरिम जमानत 2 जून को समाप्त होने वाली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।