Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए आज देशवासियों से मन की बात कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है।

मोदी ने कहा कि ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है। पीएम ने इस पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइए।

ओलंपियाड छात्रों से पीएम मोदी ने की बात

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड के छात्रों से बात की। पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले मैथ्स की दुनिया में भी एक ओलंपिक हुआ है। इस ओलंपियाड में भारत के छात्रों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है।

ओलंपियाड में टॉप फाइव में रही ‘टीम इंडिया’

पीएम ने बताया कि इसमें हमारी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल एक सिल्वर मेडल जीता है। पीएम ने कहा कि International Mathematics Olympiad में 100 से ज्यादा देशों के युवा हिस्सा लेते हैं और संपूर्ण टैली में हमारी टीम टॉप फाइव में आने में सफल रही है। पीएम ने इसी के साथ देश का नाम रोशन करने वाले छात्रों से बात की।

See also  साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम बोले- यह भारत-साइप्रस मित्रता को समर्पित

पीएम ने पुणे के रहने वाले आदित्य वेंकट गणेश, पुणे के ही सिद्धार्थ चोपड़ा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता, ग्रेटर नोएडा के कनव तलवार, मुंबई के रुशील माथुर और गुवाहाटी के आनंदो भादुरी से बात की।

एक पेड़ मां के नाम

पीएम ने आगे कहा कि हमें अपनी मां और धरती मां के लिए कुछ स्पेशल करना चाहिए। पीएम ने कहा कि इसी को देखते हुए हम देशवासियों के मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत एक ही दिन में दो लाख पेड़ लगाए गए और रिकॉर्ड बनाया गया।

खादी के वस्त्र खरीदने का समय

पीएम ने इसी के साथ लोगों से खादी के वस्त्र खरीदने की अपील की। पीएम ने कहा कि आपने अब तक खादी के वस्त्र नहीं खरीदे, तो इस साल से शुरू कर लें। अगस्त का महीना आ ही गया है ये आजादी मिलने का महीना है, क्रांति का महीना है। इससे बढ़िया अवसर और क्या होगा, खादी खरीदने के लिए।

See also  अमेरिका ने भारतीय छात्रों के लिए जारी की रिकार्ड तोड़ 1.25 लाख वीजा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।