टीआरपी डेस्क। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह बुधवार 12:30 बजे राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने इस समारोह के लिए पूरे पंजाब के लोगों को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा और हिमाचल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। समारोह में पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

शहीद स्मारक के पीछे एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जबकि स्मारक की भूमि पर साढ़े छह एकड़ क्षेत्र में पांडाल लगाया जाएगा। समारोह में जगह की कमी न पड़े इसलिए आसपास की कई एकड़ फसल को काटकर उसके मुआवजा देने का भी ऐलान कर दिया गया है।

कौन-कौन समारोह में होगा शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे।

See also  बड़ी खबर- एयरपोर्ट और हाईवे समेत कई सरकारी संपत्तियों को बेचकर अगले 4 साल में 6 लाख करोड़ जुटाएगी सरकार, वित्त मंत्री ने जारी किया रोडमैप

इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्यौता भेजा गया है। समारोह में कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों के भी पहुंचने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि मान के शपथ समारोह के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।