टीआरपी डेस्क। जल्द ही आपकी जेब और घर के बजट से जुड़े अहम बदलाव होने वाले हैं। चाहे आधार कार्ड हो, गैस सिलेंडर के दाम या ट्रैफिक रूल्स सभी में कुछ न कुछ नए नियम लागू होंगे। जिसका सीधा असर सीधे आपके बजट पर पड़ सकता है। दरअसल 1 जून से देशभर में कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं।

आधार कार्ड अपग्रेड डेडलाइन

यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तारीख 14 जून तय की है। आधार को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए 14 जून तक का समय मिलेगा। अगर आप आधार केंद्र में जाकर इसे अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए 50 रुपये प्रति अपडेट का शुल्क देना होगा।

देश में 1 जून से नए ट्रैफिक नियम

नए परिवहन नियम 1 जून से देशभर में लागू हो जाएंगे। इनका उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके मुताबिक, अगर कोई तेज गति में वाहन चलाता है तो उसे 1000 रुपये से 2000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 100-100 रुपये जुर्माना लगेगा।

नाबालिग के वाहन चलाने पर 25,000 रुपये जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के लिए अनिवार्य है। नाबालिग के गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना ठोंका जाएगा। 18 साल से कम उम्र के लोग अगर ड्राइविंग करते पकड़े गए तो 25,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। नाबालिग को 25 की उम्र तक लाइसेंस नहीं मिलेगा। ओवर स्पीड ड्राइविंग पर अब 2,000 रुपये फाइन है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। 1 जून को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम तय करेंगी। मई में कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए थे। अब ऐसी उम्मीद है कि कंपनियां एक बार फिर जून में सिलेंडर के दाम घटा सकती हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।