टीआरपी डेस्क:महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है. बारिश से मायानगरी मुंबई की रफ्तार भी थम सी गई है, अब तक सात लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग मौसमी तबाही में फंसे हुए हैं. बारिश की वजह से स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है.
स्थिति यह है कि देश की आर्थिक राजधानी की सड़कों पर सैलाब है, बारिश से पानी भरा हुआ है. गाड़ियां जहां-तहां फंस गई है, इसके चलते अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है. खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई है. एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों पर जलभराव है, जिससे यातायात धीमा पड़ गया है.

इंडिगो ने यात्रियों से की अपील

इंडिगो के मुताबिक, बारिश के चलते अराइवल और डिपार्चर दोनों में देरी हो रही है.  इंडिगो ने यात्रा करने वाले लोगों को थोड़ा पहले निकलने और ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति पर नज़र रखने की सलाह दी है.

See also  BREAKING-हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग से पीछे न हटने पर चीन का इंकार, बोला- जितना मिला उतने में खुश रहे भारत

बीमार लोगों की बड़ी मुश्किलें

मुंबई में लगातार बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित लोगों को अपने बीमार परिजनों को पीठ पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है. ऐसा पहला बार नहीं है, जब चमक धमक वाली राजधानी मुंबई को बारिश का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के समय में मुंबई के लिए ये आम समस्या बन चुकी है. ऐसे में लोगों को जीवन दुर्भर हो गया है.