मौसम विभाग का अलर्ट: कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सिस्टम कमजोर हो चला है। मौसम विभाग ने अब कुछ ही स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। दरअसल यह सब इसलिए हैं क्यों कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की राजस्थान से वापसी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से 20 सितंबर को ही शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि स्थानीय परिस्थितियों की वजह से इस बार वापसी की रफ्तार धीमी है। इसकी वजह से लौटता हुआ मानसून पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचेगा। उसके बाद अगले 10 दिनों में धीरे-धीरे पीछे हटता हुआ बाहर निकल जाएगा।

इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से 21 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा भी होने की भी संभावना बन रही है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।