नई दिल्ली। भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को अब राहत मिल सकती है, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश और बिहार कुछ दिनों से भयंकर गर्मी के चपेट में हैं। तेज गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग का बारिश को लेकर अपडेट जारी हो गया है। आईएमडी ने 10 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी का अपडेट यूपी और बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आया है। आईएमडी ने 10 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसमें बिहार भी शामिल है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी और सताने वाली है। आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्रप्रदेश भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार आज उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को मध्यप्रदेश, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं  चलने की संभावना है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।