नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच कल यानी शनिवार को दोनों देश के सैन्य कमांडरों की बातचीत होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सैन्य कमांडरों की यह चीन के मोल्दो में कल सुबह होगी, जो कि लद्दाख सेक्टर के चुशुल के सामने स्थित है।
भारत की तरफ से इस बातचीत में 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह चीनी मेजर जनरल लियू लिन के साथ चर्चा करेंगे, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दक्षिण झिंजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विवाद को शांत करने की कोशिश की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।