भारत और बांग्लादेश बीच मिताली एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश बीच तीसरी ट्रेन मिताली एक्सप्रेस की शुरूआत हो गई है। इस रेल सेवा के आरंभ होने से दोनों देशों के बीच व्यापार एवं पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और भारत -बांग्लादेश बीच मील का पत्थर साबित होगी।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और उनके बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद नुरुल इस्लाम सुजान ने आज मिताली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वैष्णव ने कहा कि मिताली एक्सप्रेस से  दोनों देशों के बीच दोस्ती बढ़ाने, रिश्ते मजबूत करने में मील का एक और पत्थर साबित होगी। रेलमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध हमारी साझा विरासत है। ये हमारे साझा वर्तमान और हमारे साझा भविष्य पर आधारित हैं। आज दोनों देशों में जो विकास हो रहा है, वह सभी स्तरों पर दोनों देशों के बीच मधुर मित्रता के कारण बहुत तेजी से बढ़ा है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 13132 न्यू जलपाईगुड़ी- ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस एक सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। अपनी नियमित सेवा के दौरान ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से भारतीय समयानुसार 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी से हर रविवार और बुधवार को 11:45 सुबह बजे रवाना होगी। यह उसी दिन रात 22:30 पर ढाका पहुंचेगी। वहीं ढाका से यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को 21:30 रात को रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:15 पर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

See also  लद्दाख में रेजांग ला हाइट पर चीनी सैनिक ने पार की LAC, भारतीय सैनिकों ने पकड़ा

गौरतलब है कि न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका कैंट के बीच की दूरी 595 किलोमीटर है। इस सफर को तय करने में ट्रेन को 9 घंटे 45 मिनट लगेंगे, जिसमें केवल सवा घंटे की यात्रा भारतीय इलाके में होगी। केवल 61 किलोमीटर भाग भारत में होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत होने के साथ ही बंगाल-बिहार में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।