नेशनल डेस्क। ओडिशा के चिलिका विधानसभा क्षेत्र से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। चिलिका के चुनाव के लिए जमा हुए भीड़ को बीजू जनता दल (बीजद) से निलंबित किये गए विधायक प्रशांत जगदेव की गाड़ी ने रौंद दिया।

इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना दी जा रही है। इस हादसे में वहां ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी समेत 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही, वहां मौजूद लोगों ने विधायक के साथ मारपीट भी की।

ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोग जख्मी

बता दें कि खुर्दा जिले के बनपुर ब्लॉक में, चेयरमैन चुनाव के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ करीब 500-600 लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान विधायक प्रशांत जगदेव ब्लॉक पहुंचे और गाड़ी से भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। जिसकी वजह से ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों के साथ अन्य 23 लोग घायल हुए हैं।

विधायक की गाड़ी हुई गुस्से का शिकार

इस घटना के बाद, मौके पर मौजूद गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जोरदार हंगामे के बीच लोगों ने विधायक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। विधायक के साथ अन्य सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

संबित पात्रा ने इस घटना की निंदा की

बीजू जनता दल के राजसभा सांसद संबित पात्रा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि “विधायक प्रशांत जगदेव द्वारा बनपुर ब्लॉक में अंजाम दी गई घटना की घोर निंदा करता हूँ।” उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इस प्रकार की घटना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना पर पुलिस प्रशासन दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करेगी। इन्हीं गतिविधियों के कारण, विधायक जगदेव को पार्टी से निलंबित किया गया था। हम घायल हुए निर्दोष लोगों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।