रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘कांग्रेस’ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है, इसलिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को हटाने और भारतीय जनता पार्टी को लाने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्राओं’ के समापन समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा, यहां का हाई कोर्ट हमारे बिलासपुर में है। उन्होंने कहा,

आज मैं यह गारंटी देने आया हूं कि आपके सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। जनता का सपना, मेरा का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, तब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी।

‘कांग्रेस में मची खलबली’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली से मैं जितनी भी कोशिश करूं यहां की कांग्रेस सरकार उसको विफल करने में जुटी रहती है। पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से हजारों करोड़ रुपये मिला है, यहां सड़क, रेल, बिजली सहित दूसरे अनके विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा,

See also  पार्टी के शीर्ष नेताओं के आश्वासन के बाद माने कांग्रेसी नेता जगदीश कौशिक, तीन दिन से थे अनशन पर

यह बात सिर्फ मैं कह रहा हूं ऐसा नहीं है, बल्कि यहां के उपमुख्यमंत्री जी ने सार्वजनिक सभा में कही थी और उपमुख्यमंत्री जी ने सच बोला तो पार्टी (कांग्रेस) में ऊपर से नीचे तक तूफान खड़ा हो गया और उनको फांसी में लटकाने का खेल शुरू हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री भरी सभा में कहते हैं कि दिल्ली कभी अन्याय नहीं करता है। इस पर हर एक को खुशी होनी चाहिए, लेकिन पूरी कांग्रेस में तूफान मच गया।

‘भारत सरकार ने निभाई अपनी जिम्मेदारी’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी और पैसे भेजे, लेकिन कांग्रेस सरकार की वजह से या तो वह रुके हुए हैं या बहुत देरी से शुरू हुए। हर परियोजना में रोक-टोक करने वाली कांग्रेस सरकार अगर यहां पर दोबारा आई तो क्या छत्तीसगढ़ का भला होगा?

See also  बड़ी खबरः अब पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा-हॉल

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का जीवन आसान बनाने की कोशिश में जुटी रहती है। उन्होंने कहा कि हमने शौचालय बनाएं तो दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों की महिलाओं की मुश्किलें कम हुई। हमने सौभाग्य योजना से मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए तो दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों के घर रोशन हुए। हमने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन दिया तो इन परिवारों को धुएं से मुक्ति मिली।

सनद रहे कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भले ही न हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।