भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा की सरकार की जिम्मेदारी है और इसी के मद्देनजर उन्हें प्रदेश सरकार ने वाय श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पूरे देश में पंडित शास्त्री के लाखों भक्त हैं। बहुत से लोग उनके प्रवचन में आते हैं।

ऐसे में उनकी सुरक्षा करने का सरकार का दायित्व है। गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों सभी ने पंडित शास्त्री के बिहार प्रवास के दौरान वहां का वातावरण देखा। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा दी है। पंडित शास्त्री की इन दिनों प्रदेश के आदिवासीबहुल क्षेत्र बालाघाट में कथा आयोजित हो रही है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा ये इलाका नक्सलप्रभावित भी है।

See also  ऑटो एक्स्पो 2020: देश का सबसे बड़ा ऑटो शो शुरू, सुजुकी ने पेश की फ्यूचरो-ई तो रेनो ने पेश की अपनी ऑटोमैटिक हैचबेक ट्राइबर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।