MP Ramswaroop Sharma Passed Away
MP Ramswaroop Sharma Passed Away

टीआरपी डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद 62 वर्षीय रामस्‍वरूप शर्मा का दिल्‍ली के अस्‍पताल में निधन ( MP Ramswaroop Sharma Passed Away ) हो गया। वह कुछ समय से अस्‍वस्‍थ थे लेकिन अब उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार बताया जा रहा था। मगर इसी बीच अचानक उनके निधन की खबर आई है।

ऐसी कयास लगाई जा रही है कि उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की है। लेकिन इसकी अभी पुष्‍टी नहीं की जा सकी है। उन्‍होंने दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि रामस्वरूप शर्मा अपनी बीमारी की वजह से डिप्रेशन में थे। मंडी के शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर 12 मार्च को जब लोगों ने उनकी हालत देख हर कोई स्‍तब्‍ध था।

रामस्वरूप शर्मा खुद को मोदी का सुदामा बताते थे, उन्‍होंने मंडी का नाम छोटी काशी के रूप में उभारा। रामस्‍वरूप शर्मा ने 1985 तक एनएचपीसी में नौकरी की थी व कबड्डी के खिलाड़ी भी रहे। चंबा में इसी दौरान आरएसएस से जुड़ गए व प्रचारक बन गए। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें भाजपा का टिकट मिला।

See also  सीएम केजरीवाल की नई योजना की शुरुवात, सरकारी अस्पतालों में बनेंगे बेटियों के सभी प्रमाण पत्र

2014 में नरेंद्र मोदी की लहर के बीच उन्‍होंने कांग्रेस कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह को हराया था। सामान्‍य परिवार से संबंध रखने वाले रामस्‍वरूप शर्मा मूलत मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे। संगठन के कार्यों में भी वह सक्रिय रहते थे। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने सांसद रामस्‍वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया है। सांसद के मुख्‍यमंत्री के साथ अच्‍छे संबंध थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।