टीआरपी डेस्क। MP Salary Hike: केंद्र सरकार ने संसद सदस्यों और पूर्व सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार, यह संशोधित वेतनमान 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा। महंगाई को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने संसद सदस्य वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत यह संशोधन किया है।

सांसदों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी

नई अधिसूचना के अनुसार, अब सांसदों को ₹1,24,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जो पहले ₹1,00,000 था। इसके अलावा, दैनिक भत्ता भी ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया है। वहीं, पूर्व सांसदों की पेंशन ₹25,000 से बढ़ाकर ₹31,000 कर दी गई है।

Latest and Breaking News on NDTV

महंगाई दर के आधार पर की गई समीक्षा

सरकार ने यह वेतन वृद्धि कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स के आधार पर की है। यह फैसला 2018 में लागू किए गए नियम के तहत किया गया, जिसमें सांसदों के वेतन और भत्तों की हर पांच साल में समीक्षा करने का प्रावधान है। महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया गया है।

See also  SIR से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया

गौरतलब है कि सांसदों के वेतन और भत्ते में पिछली बार अप्रैल 2018 में बढ़ोतरी की गई थी। अब, नए वेतनमान के लागू होने से संसद सदस्यों को अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।