अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम अब बदल गया है। मुगल गार्डन को अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मुगल गार्डन का नाम बदला गया है। यह गार्डन अपने खास किस्म के फूलों के लिए जाना जाता है।

इस बार उद्यान सबसे ज्यादा अवधि 31 जनवरी से 26 मार्च तक 2 महीने के लिए खुलेगा। इस साल मानसून सीजन में भी गार्डन खुलेगा। इस तरह अमृत उद्यान अब साल में दो बार खुलेगा। इस बार गार्डन में ट्यूलिप और गुलाब के फूल खास आकर्षण रहेंगे।

हर साल इसे देखने के लिए लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। इस उद्यान में 138 तरह के गुलाब के फूल लगाए गए हैं। इस गार्डन में 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप फूल भी हैं। इसके अलावा यहां 5 हजार मौसमी फूलों की प्रजातियां भी हैं।

बता दें कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इसे आम लोगों लिए खोले जाने की शुरुआत की थी। तब से हर साल मुगल गार्डन आम लोगों के लिए खोला जाता है। राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने मुगल गार्डन का नाम बदले जाने के बारे में जानकारी दी।

See also  India-US Trade Deal 2025: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान...

उन्होंने कहा- स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के बगीचे को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम दिया है। मालूम हो कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है।

अमृत उद्यान में सेल्फी पॉइंट्स भी बनाये गए हैं जहां आम लोग फूलों के बीच सेल्फी ले सकेंगे। इस बार किसान, दिव्यांग, महिलाओं समेत अन्य लोगों के लिए विशेष तौर पर अगल से दिन निर्धारित किए गए हैं। स्पेशल कैटेगरी के तहत 28 मार्च से 31 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई है। यानी 28 मार्च से 31 मार्च के बीच किसान, दिव्यांग, महिलाओं को एक एक दिन निर्धारित रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।