Mukesh Ambani Death Threat: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। मुकेश को 27 अक्टूबर को एक ईमेल आया जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है।

मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी का पता कर लिया जाएगा।

मुकेश अंबानी को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी मिली थी। तब दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वो अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश, नीता अंबानी और दोनों बेटों की भी जान लेगा। साथ ही आरोपी ने अंबानी के घर एंटीलिटा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

वहीं 2021 में भी मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार मिली थी, जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। अंबानी के घर एंटीलिया के पास कार मिलने के बाद उनकी जान को खतरा बताया गया था। कार से पुलिस को 20 जिलेटिन की छड़ें और एक पत्र मिला था, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।