मुंबई। महाराष्ट्र के गोरोगांव में 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 45 लोग घालय हुए है। आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट इस बात की जांच कर रही है।

गोरोगांव में आज सुबह G+5 बिल्डिंग के लेवल 2 में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। आग की चपेट में आने से 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में 30 से ज्यादा बाइक और 4 कारें भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने कहा कि इस हादसे में अब तक घायल हुए कुल 46 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है।

See also  आज से लगातार 6 दिन तक बंद रहेंगे बैंक 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, Xयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।