नबान्न अभियान : BJP और पुलिस के बीच जोरदार भिड़ंत, चले वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले

कलकत्ता। भाजपा के नबान्न अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल में हंगामा मचा हुआ है। ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी नेता हल्ला बोल रहे हैं। बंगाल के अधिकांश जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी, सांसद लॉकेट चटर्जी और पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि हावड़ा में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने की जानकारी भी मिल रही है।

हिरासत में लिए जाने पर पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ नहीं है, इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। दिलीप घोष ने बंगाल पुलिस पर तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरह काम करने का आरोप लगाया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत में कई घायल हो गये हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।