बड़ी खबरः सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन, कांग्रेस के प्रभारी महासचिव ने दी जानकारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक नया समन जारी किया हैं। इसके पहले भी ईडी ने सोनिया गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन सोनिया गांधी ने स्वास्थ्यगत कारणों से ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कुछ दिनों की समय मांगी थीं । बीते सप्ताह सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित होने के क्वारनटीन में थीं ।

ईडी द्वारा फिर सोनिया गांधी को समन जारी किया गया है। जिसमें नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से संबंधित धनशोधन मामले में 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी। गांधी (75) को पहले 8 जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्होंने पेशी के लिये ईडी से नयी तारीख मांगी थी।
अधिकारियों ने कहा कि गांधी को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए 23 जून की तारीख दी गई है, जहां धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

See also  कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का विवादित बयान- हिंदुओं को बीफ खाने से रोकता है RSS

सोनिया के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी इस मामले में 13 जून को पूछताछ किए जाने की संभावना है। यह मामला कांग्रेस द्वारा संचालित नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की मालिक यंग इंडियन कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच से संबंधित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।