Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में उठा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा। NCP से बागी हुए अजित पवार को 24 घंटे के अंदर ही बड़ा झटका लग गया है। बता दें कि बीते दिन उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद अमोल कोल्हे ने अब अपना मन बदल लिया है। अमोल ने कहा कि वे शरद पवार का साथ कभी नहीं छोड़ सकते।

सांसद अमोल ने कहा कि कल जो हुआ वो जनता के साथ दोखा था। उन्होंने बताया कि अजित उन्हें और अन्य नेताओं को बगैर बताए शपथ ग्रहण समारोह में ले गए थे। अमोल ने कहा कि वे शरद पवार के साथ हैं और इसको लेकर कल शरद पवार से भेंट करेंगे।

दूसरी ओर शरद पवार ने भी कहा कि उनके भतीजे अजित पवार की बगावत को उनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं है। पवार ने कहा कि यह कहना एक तुच्छ बात होगी। केवल कम बुद्धि वाले लोग ही ऐसा कह सकते हैं। वहीं राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अजित पवार और 8 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्य अनुशासन समिति के प्रस्ताव के संबंध में पत्र भेजा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।