PFI फंडिंग के मामले में NIA ने की पहली चार्जशीट दाखिल, हथियारों की ट्रेनिंग और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का है आरोप

टीआरपी डेस्क। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया मामले में अपनी पहली चार्जशीट पेश की है। राजस्थान में PFI की हिंसक उग्रवाद की गतिविधियों और एजेंडे से संबंधित मामले की जांच के प्रमुख हिस्से को पूरा करने पर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

बता दें कि यह मामला सितंबर 2022 में उस आपराधिक साजिश की जांच के लिए दर्ज किया गया था, जिसे पीएफआई नेताओं/कैडरों द्वारा कट्टरपंथ और भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को हथियारों के प्रशिक्षण के माध्यम से भारत में विभिन्न समुदायों के बीच खाई पैदा करने के उद्देश्य से रचा गया था।

इसका मकसद हथियार और विस्फोटक के सहारे 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के अंतिम उद्देश्य के साथ आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाना था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  30 साल की सर्विस में 54 तबादले झेलने वाले कौन हैं अशोक खेमका? जो हरियाणा में बनेंगे 'आप' का चेहरा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।