टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के कई क्षेत्रों में एनआईए ने की छापेमारी

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज जम्मू -कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों में दबिश दी। एनआईए ने टेरर फंडिंग को लेकर कश्मीर में छापेमारी कर कार्यवाही कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ मिलकर श्रीनगर, बडगाम और घाटी के कई क्षेत्रों में छापेमारी की है।

एनआईए ने अरसलान फिरोज निवासी जालदगर के आवास पर भी छापा मारा। अरसलान पहले की एनआईए की हिरासत में हैं। वहीं श्रीनगर के बाहरी इलाके में एजाज अहमद डार के घर पर भी छापामारी की गई। इसी तरह से समीर अहमद गनई निवासी बोनापोरा नौगाम के घर पर रेड की गई। गनई पेशे से सेल्समैन हैं। टीम ने पूर्व सरकारी अधिकारी मोहम्मद मकबूल निवासी चनपोरा के घर पर भी रेड की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  काम की खबर : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकारी हेल्थ स्कीम में देश के बाहर भी मिलेगा फायदा, पेंशनर्स नहीं ले पाएंगे लाभ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।