नई दिल्ली।निर्भया गैंगरेप मामले में सबसे बड़ी खबर सामने आ गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मुकेश की जिस याचिका पर 22 जनवरी की फांसी पर स्टे लगाया था।

उस पर अपना सबसे बड़ा फैसला दे दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को 1 फरवरी को फांसी देने का डेथ वारंट जारी कर दिया है। चारों दोषियों को सुबह 6 बजे तिहाड़ जेल में फांसी के तख्ते पर लटकाया जाएगा।

डेथ वारंट जारी होने के बाद ये तय हो गया है कि अब निर्भया को दोषियों को फांसी होगी। हालांकि अभी भी दो दोषी ऐसे हैं जिन्होंने दया याचिका और क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल नहीं की है। ऐसे में हो सकता है थोड़ा वक्त और लग जाए।

ये हैं विकल्प

निर्भया के दोषियों में से दो के पास क्यूरेटिव पिटिसन और मर्सी पिटिशन का विकल्प तो है, लेकिन हो सकता है कि दो दोषियों की याचिका खारिज होने के बाद इन दोनों को भी मना कर दिया जाए। ऐसे में फांसी 1 फरवरी को तय है।

See also  टोक्यो ओलिंपिक का नया शेड्यूल जारी, 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होगा आयोजित

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।