टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र में भाषा की लड़ाई फिर से गर्मा गई है। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ठाकरे ने जहां समंदर में डुबो-डुबो कर मारने की बात कही, वहीं निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए तंज कसा क्या मैंने आपको हिंदी सिखा दी?

क्या है पूरा मामला?

बात की शुरुआत तब हुई जब मुंबई में एक दुकानदार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि वह मराठी में बात नहीं कर रहा था। इस घटना पर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हिंदी बोलने वालों को मारते हो? हिम्मत है तो उर्दू, तमिल या तेलुगु बोलने वालों को भी मारो। और अगर खुद को बहुत बड़ा नेता समझते हो तो बिहार-यूपी आओ, पटक-पटक के मारेंगे।

राज ठाकरे की चुनौती

निशिकांत दुबे की बातों का जवाब देते हुए राज ठाकरे ने मीरा-भायंदर की रैली में तीखा बयान दिया एक बीजेपी सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को पटक पटक के मारेंगे… वो मुंबई आए, समुंदर में डुबो-डुबो कर मारेंगे।
इसी भाषण के दौरान राज ठाकरे हिंदी में बोल रहे थे, जिस पर निशिकांत दुबे ने तुरंत चुटकी ली मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?

See also  लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होते ही हंगामा, कांग्रेस बोली- कॉपी देर से मिली, अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

थप्पड़ की धमकी भी दी

इस पर राज ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दी और कहा, एक बीजेपी सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे…आप मुंबई आइए। मुंबई के समुंदर में डूबो-डुबो के मारेंगे। हालांकि जब राज ठाकरे ये बयान दे रहे थे तो वो हिंदी में बात कर रहे थे। उनके इसी बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।