टीआरपी डेस्क। नोएडा की एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाई गई आइसक्रीम से कीड़ा मिला। महिला का नाम दीपा देवी है और यूपी के नोएडा सेक्टर 12 में रहती हैं। दीपा देवी ने अपने बेटे के लिए मैंगो शेक बनाने के लिए ब्लिंकिट से अमूल वेनिला मैजिक आइसक्रीम ऑर्डर किया था। लेकिन जब उन्हें ऑर्डर मिला और उन्होंने टब खोला तो हैरान रह गईं। आइसक्रीम के डिब्बे के अंदर उन्हें एक मरा हुआ कनखजूरा कीड़ा मिला। उन्होंने तुरंत इसका वीडियो रिकॉर्ड किया।यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना का विवरण

दीपा देवी ने बताया कि वह अपने पांच साल के बेटे के लिए मैंगो शेक बनाना चाहती थीं। लेकिन जब उन्होंने आइसक्रीम का टब खोला, तो उसमें एक मरा हुआ कनखजूरा था। दीपा देवी ने तुरंत ब्लिंकिट को इस घटना की शिकायत की, जिसके बाद ब्लिंकिट ने आइसक्रीम की कीमत 195 रुपए वापस कर दी और मामले को आगे की जांच के लिए अमूल को सौंप दिया।

See also  एमपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बता दें कि इससे पहले, मुंबई की एक डॉ. ओरलेम ब्रैंडन सेराओ को एक आइसक्रीम कोन में इंसानी उंगली मिली थी।। यह घटना मलाड में हुई थी, जिससे डॉ. सेराओ डर गईं थी। इंसानी उंगली के साथ आइसक्रीम की तस्वीरें खींच कर डॉ सेराओ ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। बाद में आइसक्रीम कंपनी यम्मो ने इस पर अपनी सफाई दी थी।

सुरक्षा मानकों पर सवाल

डॉ. सेराओ ने आइसक्रीम में इंसानी उंगली मिलने के बाद कहा था कि मैंने एक मोबाइल ऐप से 3 कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थीं। इनमें से एक यम्मो ब्रांड की बटरस्कॉच आइसक्रीम थी। जब मैंने इसका आधा हिस्सा खा लिया तो मुझे लगा कि मेरे मुंह कोई टुकड़ा है। मुझे ऐसा लगा कि आइसक्रीम में अखरोट, बादाम या चॉकलेट का टुकड़ा होगा। मैंने इसे थूक तो पता चला कि यह एक इंसानी उंगली थी। लगातार इस तरह की घटनाओं के सामने आने से ऑनलाइन ऑर्डर होने वाले फूड प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

See also  सीएए-एनआरसी : राहुल का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- नए कानून नोटबंदी का दूसरा संस्करण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।