अब कैप्टन अमरिंदर की सांसद पत्नी पर गिरी गाज, कांग्रेस ने किया सस्पेंड

टीआरपी डेस्क। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है।

बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पटियाला से कांग्रेस की लोकसभा सांसद हैं। कांग्रेस ने परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में यह बताने के लिए कहा गया है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए।

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि परनीत कौर भी अपने पति की तरह ही कांग्रेस से अलग रास्ता बना सकती हैं। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा की एक बैठक में भी देखा गया था। वे कांग्रेस के लिए प्रचार से भी दूर थीं।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह कार्रवाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग के आदेश पर की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।