CISF Canteen: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता के लिए अपनी कैंटीन के दरवाजे खोल दिए हैं। अब आम लोग भी CISF की केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (कैंटीन) से घरेलू जरूरतों का सामान रियायती दरों पर खरीद सकेंगे। खास बात यह है कि आम नागरिकों को भी जवानों की तरह 50% तक की छूट मिलेगी। इस पहल की शुरुआत मणिपुर से की गई है, जहां मौजूदा 21 केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के साथ 16 नए आउटलेट्स स्थानीय जनता के लिए खोले गए हैं।

CISF उपमहानिरीक्षक दीपक वर्मा ने दी जानकारी

उपमहानिरीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि पहले CISF की कैंटीन सिर्फ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब मणिपुर के स्थानीय नागरिक भी इन 37 केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार और आउटलेट्स से सामान खरीद सकते हैं। यहां मिलने वाले उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बाजार दरों की तुलना में काफी सस्ते होंगे।

See also  मुंबई के एक मॉल में लगी आग, साथ वाली इमारत के रास्ते बाहर निकाले गए 3500 लोग

नया सहायक भंडार इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर

इस योजना के तहत इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नया सहायक भंडार भी खोला गया है। इसका उद्घाटन 17 सितंबर को CISF के डीआईजी हरिओम गांधी, इंफाल-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक एसएच शिवकांत सिंह और एयरपोर्ट डायरेक्टर चिपेम्मी कीशिंग ने किया। गृह मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय जनता को रियायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें सीधा फायदा मिल सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।