इस राज्य में अब शराब के साथ लिया जाएगा Cow Tax

टीआरपी डेस्क। हिमाचल प्रदेश में अब शराब बिक्री पर ‘Cow Tax’ लिया जाएगा। जो प्रति बोतल 10 रुपए के हिसाब से लिया जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2023-24 का बजट पेश किया जिसमें यह भी शमिल था। बता दें कि यह टैक्स शराब की बिक्री पर एक उपकर (Cess) की तरह वसूला जाएगा।

राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि इससे राज्य सरकार को हर साल 100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी ‘गाय उपकर’ वसूल किया जाता हैं। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसे शराब की सभी बोतलों के लिए 10 रुपये पर फिक्स किया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सुक्खू सरकार का यह पहला बजट है।

गाय उपकर के अलावा बजट में राज्य के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दुरुस्त करने का ऐलान भी किया गया है। सरकार 1,000 करोड़ रुपये की लागत से कुल 1,500 डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बस में बदलेगी। कांगड़ा को ‘टूरिज्म कैपिटल’ के तौर पर बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों को हेलिपोर्ट से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।