टीआरपी डेस्क। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो बनाने का मामला अभी सुलझ भी नहीं पाया है कि आईआईटी मुंबई में घटी एक घटना ने हड़कंप मचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कैंटीन के ही एक कर्मचारी पर वॉशरूम की खिड़की से वीडियो बनाने का आरोप लगा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को आईआईटी मुंबई की एक छात्रा ने पवई पुलिस को शिकायत की। कैंटीन कर्मचारी ने हॉस्टल के वॉशरूम में नहाने के दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

बाथरूम में झांकते देख छात्रा ने मचाया शोर

बताया जा रहा है कि आरोपी कैंटीन कर्मचारी को खिड़की की जाली से वॉशरूम में झांकते देख एक छात्रा ने शोर मचा दिया। कैंटीन रविवार को बंद था, लेकिन उस दौरान कार्यकर्ता छात्रावास परिसर में थे। आईआईटी बॉम्बे के प्रवक्ता के अनुसार कि संस्थान को इस बात की जानकारी नहीं है कि आरोपी के पास से जब्त किए गए फोन में कोई फुटेज है या नहीं। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

See also  छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिली बड़ी उपलब्धि, 25 को ‘भूलन द मेज़’ के लिए डायरेक्टर मनोज वर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।