अब मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग बना करोड़पति, खाते में आ गए 52 करोड़ रुपये
अब मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग बना करोड़पति, खाते में आ गए 52 करोड़ रुपये

मुजफ्फरपुर। बिहार के दो छात्रों के करोड़पति बनने के बाद इसी तरह का एक मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया जहां एक गरीब शख्स अचानक 50 करोड़ से ज्यादा की रकम का मालिक हो गया।

जिस शख्स को खाने के लाले पड़े हों, अगर अचानक उसके खाते में करोड़ों रुपये आ जाए तो उसे नहीं हर किसी को आश्चर्य होगा. दरअसल, मुजफ्फरपुर में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां एक बुजुर्ग के खाते में अचानक 52 करोड़ रुपये की राशि का पता चला. बुजुर्ग के खाते में इतनी बड़ी रकम आने को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

पेंशन राशि चेक करते समय हुआ खुलासा

मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक वृद्ध रामबहादुर शाह अपने वृद्धावस्था पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए एक निजी लोक सेवा केंद्र संचालक के पास गया था. खाते की राशि चेक करने के लिए उसने अपना आधार कार्ड दिया. इसके बाद जैसे ही संचालक ने उसके खाते की राशि चेक की उसने दांतों तले अंगुली दबा ली।
लोक सेवा केंद्र के संचालक को यकीन नहीं हो रहा था कि गरीब सा दिखने वाले बुजुर्ग के खाते में इतनी राशि कैसे आ गई. उसने एक बार फिर चेक किया, लेकिन राशि 52 करोड़ ही दिख रही थी जिसकी जानकारी उसने बुजुर्ग को दी।

See also  Startup Ideas : हीरो बनने का सपना था... दोस्त के साथ मुंबई में पुराने जूते बेचते हुए 25 की उम्र में बन गए करोड़पति, Ratan Tata और Obama भी हैं इनके फैन

सरकार से कहेंगे- हमारी कुछ मदद करें

रामबहादुर शाह ने कहा कि हम खेती-किसानी करके जीवन यापन करते हैं. सरकार से यही मांग करेंगे कि उस राशि से कुछ हमें भी मुहैया करा दिया जाए, जिससे हमारा बुढ़ापा गुजर जाए। वहीं इस मामले पर उनके बेटे सुजीत का कहना है कि हमारे पिताजी के खाते में 52 करोड़ से अधिक रुपये आ गए। जिसको लेकर हम लोग काफी परेशान हैं. हम किसान हैं, गरीब परिवार से हैं, सरकार द्वारा मदद की जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले कटिहार (Katihar) में दो स्कूली छात्रों के बैंक अकाउंट में 960 करोड़ रुपये आने की खबर फैलने से लोग अचंभे में पड़ गए थे. हालांकि बैंक की ओर से बाद में इस खबर को तकनीकी खराबी बताया गया।  वहीं खगड़िया (Khagaria) में एक शख्स के खाते में गलती से 5.50 लाख रुपए आ गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर