एक्साइज पॉलिसी

टीआरपी डेस्क। दिल्ली सरकार ने बुधवार को पुरानी एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही अधिकारियों को सरकार ने जल्द नई एक्साइज पॉलिसी तैयार करने को कहा है। इन 6 महीनों के दौरान दिल्ली में 5 ड्राई डे तय किया गया है।

सरकार द्वारा इन 6 महीनों के दौरान महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, ईद अल-फितर और ईद अल-अधा पर 5 ड्राई डे रहेगा।

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से नई आबकारी नीति को वापस ले लिया गया था। साथ ही सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के तैयार होने तक पुरानी शराब नीति को लागू किया गया था। हालांकि, अभी तक अधिकारियों की तरफ से नई एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने 6 महीने के लिए पुरानी शराब नीति को फिर से आगे बढ़ा दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।