अब एयर इंडिया के बिजनस क्लास में सर्व किए गए खाने में मिला जिंदा कीड़ा

वेब डेस्क। एयर इंडिया से विवाद का पीछा नहीं छूट रहा है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में कुछ महीने पहले एक शर्मनाक वाकया हुआ था। अभी वो विवाद थमा भी नहीं था कि एक और विवाद के साथ एयर इंडिया फिर से खबरों में है। इस बार एयर इंडिया अपनी खराब सर्विस के चलते सुर्खियों में है।

एयर इंडिया के यात्री महावीर जैन ने ट्वीट किया, ‘एयर इंडिया के बिजनस क्लास में परोसे जाने वाले खाने में कीड़ा। ऐसा नहीं लगता कि स्वच्छता पर कोई ध्यान है। मेरी फ्लाइट एआई 671-मुंबई से चेन्नई और सीट 2सी थी।’

jagran

उससे कुछ समय पहले सोमवार को ही प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर ने नागपुर से मुंबई की उड़ान में असंतोषजनक भोजन परोसे जाने के बाद एयर इंडिया पर निशाना साधा।

मशहूर शेफ संजीव कंपूर ने एयर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें परोसे गए खाने को लेकर शिकायत की है। उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

See also  Indian Railway: ट्रेन में पांच साल तक के बच्चों के लिए किया जा रहा है ये अहम बदलाव, अब महिलाओं के लिए सफर होगा और आसान
jagran

संजीव कपूर ने खाने की तस्वीर भी को शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि एयर इंडिया विमान में यात्रा के दौरान ठंडा चिकन टिक्का, बहुत कम फिलिंग वाला सैंडविच और स्वीट डिश के नाम पर स्पंज जैसा रंगा हुआ मीठा क्रीम और येलो गेज सुगर शिरप दिया गया। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।